पुलिस ने किया मोबाइल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में घर से दो मोबाइल फोन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों स्मार्टफोन बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को लोहियानगर निवासी मोहम्मद जावेद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सुरागरसी़़़. के आधार पर पुलिस ने 27 जुलाई को चक्की टोला मार्ग से आरोपी सतवीर सिंह उर्फ मलाई (32) निवासी चमनपुरी, पटेलनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया। वह चोरी किए गए मोबाइल बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी समेत सात से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
