पटेलनगर में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत्यम (24) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत और आर्थिक जरूरतों के चलते चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!