ऋषिकेश में 17 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश। दून पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र से एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब सहित कुल 17 पेटी अवैध शराब बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त कार और स्कूटी भी सीज कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगलात बैरियर और आईडीपीएल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
