मसूरी में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद


देहरादून। मसूरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 9 मोबाइल फोन, चार्जर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की सुबह माल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे और पैसे खत्म होने पर चोरी की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह और तरणप्रीत सिंह, निवासी संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!