जल जीवन मिशन की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाल ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जल गुणवत्ता, घरेलू नल कनेक्शन, ओडीएफ प्लस, कचरा प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा और गोवर्धन परियोजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
