28-29 नवंबर को होगी राष्ट्रीय एलुमनाई मीट

हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की बैठक में 28-29 नवंबर 2026 को ऋषिकुल राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट एवं अकादमिक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के पूर्व छात्र शामिल होंगे। वैज्ञानिक सत्र, शोधपत्र प्रस्तुति, आयुर्वेद पर कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व छात्र सम्मान और करियर मेंटरशिप जैसे आयोजन होंगे। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियों की समीक्षा के लिए आगामी बैठकों का कार्यक्रम भी तय किया गया।
