वित्तीय वर्ष में पूरे होंगे सभी प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रस्तावित केंद्रों का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए। जनपद में 1,078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 340 विभागीय भवनों में हैं। 265 नए केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य है, जिनमें से 93 के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में नए आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने के लिए विभागों के बीच समन्वय के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!