डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 4.35 लाख की साइबर ठगी, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 4.35 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र के सतारा जिले से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में साइबर सेल और थाना मुनि की रेती की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अंकुश राजेंद्र गाडगे के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह साइबर ठगी की रकम को म्यूल खातों के जरिए यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर आगे ट्रांसफर करता था और इसके बदले कमीशन लेता था। पुलिस अन्य आरोपियों और पूरे साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है। टिहरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट, पुलिस या अन्य एजेंसी का डर दिखाकर धनराशि मांगने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!