कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगाए गए दिशासूचक साइन बोर्ड

पौड़ी। श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कोतवाली लक्ष्मणझूला और पुलिस चौकी नीलकंठ ने यात्रा मार्ग पर दिशासूचक साइन बोर्ड और सूचना संकेतक लगाए हैं। प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों, पैदल मार्गों और नीलकंठ मंदिर जाने वाले रास्तों पर लगाए गए बोर्डों से श्रद्धालुओं को सही दिशा, दूरी, पार्किंग और पुलिस सहायता केंद्रों की जानकारी आसानी से मिलेगी। पुलिस का कहना है कि इससे भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
