देवप्रयाग में 10.33 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी। ऑपरेशन प्रहार के तहत देवप्रयाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.33 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक देहरादून से खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने के लिए ला रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लायर की तलाश में जुटी है।
