समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में 27 जुलाई से ष्समरसता संकल्प अभियानष् शुरू किया गया है। अभियान के तहत 28 सदस्यीय कलश यात्रा टोली काशी के लिए रवाना हुई। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के लगभग 411 स्थानों पर दीपोत्सव आयोजित होंगे। वहीं 30 जुलाई को हरिद्वार के भगवानपुर और रुड़की के चुड़ियाला स्थित गुरु रविदास मंदिर में कलश यात्रा का स्वागत, पूजा-अर्चना और कलश वितरण कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समानता, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
