जिलाधिकारी ने की गैरसैंण विधानसभा सत्र तैयारियों की समीक्षा


चमोली। आगामी गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर स्थित जिला सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति मजबूत करने, जल भंडारण क्षमता बढ़ाने तथा पुलिस बैरक के लिए अलग पेयजल लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग को भराड़ीसैंण हेलीपैड का निर्माण और बाउंड्री वॉल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। शहरी विकास विभाग एवं जिला पंचायत को मोबाइल और स्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शिक्षा विभाग को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!