धर्मयुद्ध यात्रा पूर्ण कर काशी पहुंचे शंकराचार्य

वाराणसी। गौसंरक्षण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं से होकर निकली 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा और लखनऊ में आयोजित गौ गर्जना महासभा के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज काशी पहुंचे। काशीवासियों एवं संतों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। श्रीविद्यामठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन हुआ। शंकराचार्य 27 जुलाई तक काशी प्रवास पर रहेंगे। 26 जुलाई को श्रीविद्यामठ में आगामी गौरक्षा आंदोलन को लेकर पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को चातुर्मास अनुष्ठान के लिए छत्तीसगढ़ स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम प्रस्थान करेंगे।
