कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण


उत्तरकाशी। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनज़र उत्तरकाशी पुलिस ने जनपद मुख्यालय में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस और कोतवाली की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग व कांवड़ मार्ग से अवैध अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेलियां, सड़क पर रखा सामान और निर्माण सामग्री हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने व्यापारियों से दुकान का सामान निर्धारित सीमा तक रखने, वाहनों को केवल पार्किंग स्थल पर खड़ा करने तथा कांवड़ यात्रियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। पुलिस ने सभी नागरिकों से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!