डीएम ने दिए पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने गौ पालन, बकरी पालन, भेड़ पालन, गोट वैली, महिला बकरी पालन, ब्रायलर फार्म, कुक्कुट पालन और चारा बीज वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और ब्लॉकवार लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। डेयरी योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने गंगा गाय महिला डेयरी योजना, दुग्ध समितियों और दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए सफल डेयरी किसानों की प्रेरक कहानियों का प्रचार करने तथा मिलावटी डेयरी उत्पादों पर नियमित जांच और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!