व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: डॉ. विशाल गर्ग


हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने भीमगोड़ा, भूपतवाला और खड़खड़ी इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले की तैयारियों और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने मेले के दौरान यातायात, अतिक्रमण, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
भाजपा के प्रचार एवं साहित्य विभाग का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर व्यापारियों ने डॉ. गर्ग का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं और सुझावों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान कराया जाएगा। व्यापार मंडल ने मांग की कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले प्रमुख बाजारों और संपर्क मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाए तथा पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके। बैठक में व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!