जिलाधिकारी ने की उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की समीक्षा

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा पीएमएफएमई योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर प्राप्त 332 आवेदनों में से 147 ऋण स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 43 बैंक स्तर और 23 डीएलसी स्तर पर लंबित हैं।
समीक्षा में जानकारी दी गई कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 131 इकाइयों को ऋण स्वीकृत किया गया, जिनमें 106 सेब सॉर्टिंग-ग्रेडिंग और 25 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां शामिल हैं। लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई। वर्ष 2026-27 के लिए 27 नए प्रस्ताव अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बैंकों के साथ समन्वय बढ़ाकर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने और बागवानों व उद्यमियों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
