कमंद-बागी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान


उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के ’’कमंद-बागी मोटर मार्ग’’ की जर्जर हालत से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष ’’1990-91’’ में लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन 36 वर्ष बाद भी इसका डामरीकरण नहीं हुआ और न ही सुरक्षा दीवारें बनाई गईं। जगह-जगह बड़े गड्ढे, उभरे पत्थर और भूस्खलन के कारण सड़क बेहद खतरनाक हो गई है। ऊपर मिट्टी की परत और नीचे सड़क का खोखलापन दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र मरम्मत और डामरीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!