अखंड परशुराम अखाड़े ने की कांवड़ियों से नियमों के पालन की अपील


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों से धार्मिक मर्यादाओं और नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखाड़े के अध्यक्ष ’’पंडित अधीर कौशिक’’ ने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, इसलिए श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, अनुशासन और संयम के साथ इसमें शामिल हों।
उन्होंने कांवड़ियों से नशे से दूर रहने, डीजे पर फिल्मी गानों की धुन पर देवी-देवताओं की वेशभूषा में नृत्य न करने और यात्रा के दौरान धार्मिक आचरण बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भंडारों में प्रसाद ग्रहण करने के बाद यथाशक्ति दान करें तथा जलाभिषेक के बाद घर लौटकर सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं। अखाड़ा शिवभक्तों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगा। पत्रकार वार्ता में भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, महंत कीर्ति गिरी, डॉ. दिनेश आचार्य और विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!