डीडीआरसी के वार्षिक बजट को मंजूरी, दिव्यांगजनों के लिए कैंटीन संचालन की बनेगी योजना


देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्षभर के संचालन के लिए लगभग ’’25 लाख रुपये के वार्षिक बजट’’ को मंजूरी दी गई। साथ ही नए कंप्यूटर, प्रिंटर और फिजियोथेरेपी उपकरण खरीदने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
बैठक में बताया गया कि पिछले छह माह में केंद्र ने ’’950 नए यूडीआईडी कार्ड’’ बनाए तथा ’’95 कार्डों का नवीनीकरण’’ किया। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, बैसाखी और ब्रेल किट सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी निःशुल्क सेवाएं भी दी जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय परिसर में ’’दिव्यांगजनों द्वारा संचालित कैंटीन’’ स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने डीडीआरसी की सेवाओं और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!