26 लाख रुपये की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
विकासनगर। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन और ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ’’86.31 ग्राम अवैध स्मैक’’ बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ’’26 लाख रुपये’’ बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गैस गोदाम विकासनगर के पास चेकिंग के दौरान सहारनपुर निवासी ’’जाकिर (24)’’ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक उत्तर प्रदेश के कैराना से खरीदकर लाया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों, कामगारों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को विकासनगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!