अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश, कांवड़ मेला और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
टिहरी गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत पुलिस अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ घोषित कर सम्मानित भी किया गया।
एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण, सीसीटीएनएस और प्रगति डैशबोर्ड के प्रभावी उपयोग तथा साइबर अपराधों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई, मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने को कहा।
आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, डायवर्जन प्लान और श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित कांवड़ मेला जनपद पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!