गर्भवती महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

पौड़ी। बाल विकास परियोजना जयहरीखाल की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र जयहरीखाल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और अभिभावकों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
पर्यवेक्षिका विनीता सजवाण ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कन्या शिशु के जन्म पर परिवारों को बेबी किट भेंट कर बेटियों के सम्मान और समान अवसर का संदेश दिया गया। ब्लॉक समन्वयक प्रमोद सुंदरियाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया समझाते हुए पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सहायिकाएं और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
