मंडलीय समीक्षा बैठक में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर


पौड़ी। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने मंडलीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं में दोहराव समाप्त करने, पात्र लाभार्थियों को आधार से जोड़ने, टीबी प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत एक्स-रे, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने तथा निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग को पेंशन लाभार्थियों का विशेष सत्यापन अभियान चलाने, स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और टीबी नियंत्रण अभियान में तेजी लाने तथा शिक्षा विभाग को विद्यालय भवनों और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग को पैक्स को जन सुविधा केंद्र संचालन के लिए जनपदवार प्रशिक्षण रोस्टर तैयार करने को कहा। बैठक में पंचायत राज, ग्रामीण विकास, आयुष, युवा कल्याण और प्राविधिक शिक्षा विभागों की योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!