मानसून को लेकर पूर्ति विभाग अलर्ट, तीन माह का राशन पहले ही पहुंचाया


रुद्रप्रयाग। मानसून के दौरान खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ति विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद की सभी 340 सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों तक तीन माह का राशन अग्रिम रूप से पहुंचा दिया गया है। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त खाद्यान्न का भी भंडारण किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सूक्ष्म जलपान (राहत) पैकेट भी विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक सभी यात्रा सेक्टरों में दो माह का अतिरिक्त राशन भेजा गया है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मानसून के दौरान आमजन और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!