स्कूटर से अवैध शराब तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा

श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत श्रीनगर में एक युवक को स्कूटर से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर-1 अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एनआईटी सुमाड़ी के पास चेकिंग में मुकेश कैंथोला निवासी श्रीनगर को पकड़ा गया। वह शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
