एसआईआर में है बीएलओ-बीएलए की भूमिका अहम

चमोली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत कर्णप्रयाग तहसील सभागार में निर्वाचक नामावली प्रेक्षक एवं अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में बीएलओ और बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा दावों और आपत्तियों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के बाद प्रेक्षक ने कर्णप्रयाग के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
