चार घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, चांदी का छत्र और अंगूठी बरामद


चमोली। चमोली पुलिस ने ग्राम खैनुरी स्थित भूमियाल देवता मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया चांदी का छत्र और चांदी की अंगूठी, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये है, शत-प्रतिशत बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात मंदिर से चांदी का छत्र और अंगूठी चोरी होने की सूचना पर कोतवाली चमोली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपी लखपत सिंह निवासी ग्राम खैनुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!