कांवड़ यात्रा में खाद्य गुणवत्ता और जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और रेट लिस्ट का प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा निःशुल्क वितरित किए जाने वाले भोजन, पेयजल और दवाओं की गुणवत्ता की विशेष जांच करने को कहा। मिलावट मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को गढ़वाल मंडल के सभी ट्रांसफार्मरों, विद्युत पोलों और झूलती या क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराने तथा चिन्हित कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने वन विभाग को वनीकरण कार्यों में तेजी लाने, औषधि विभाग को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और सभी जिलाधिकारियों को शासकीय विभागों के बिजली बिलों का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!