30 लाख की एमडीएमए और स्मैक के साथ हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को करीब 30 लाख रुपये मूल्य की एमडीएमए और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रायपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अरण्य विहार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सहारनपुर निवासी 32 वर्षीय दानिश को 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ सहारनपुर से खरीदकर देहरादून लाया था और उन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कुछ अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई रायपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!