भाजपा कार्यालय की ओर कांग्रेस का कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के विरोध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने पहले से की गई बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों-युवाओं के साथ हुई कार्रवाई और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दबाव से पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। गोदियाल ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय भाजपा माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन चलाएगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।