छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध


हरिद्वार/लक्सर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सुल्तानपुर आदमपुर के अली चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया तथा घटना की निष्पक्ष जांच और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में कलाम टीम, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। संगठन के संयोजक नसीर अहमद ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए। वक्ताओं ने कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शकील अहमद, मास्टर अंसार, अवधेश कुमार, नीता, रजनी, आजम कलाम, शाहरुख, नादिर अली और तौफीक अनवर सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!