नाबालिग छात्र से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार


देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत और दुष्कर्म के आरोप में दून पुलिस ने एक निजी स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ’’डॉ. एस. वोहरा सार्थक (57)’’ को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में ’’पॉक्सो एक्ट की धाराओं 5(एफ), 6, 7 एवं 8’’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!