शराब पीकर हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव में दो दबोचे

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने और नशे में वाहन चलाने वाले ’’दो व्यक्तियों’’ के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ’’सुरेन्द्र सिंह बर्त्वाल’’ को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि ’’सुमन राणा’’ को ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़ा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
