कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-टैक्सी यूनियन की बैठक


श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग, नो-पार्किंग क्षेत्रों से बचने, जाम की स्थिति रोकने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर चर्चा हुई। पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। टैक्सी यूनियन ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर पुलिस ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!