क्लेमेंटाउन क्षेत्र में वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूके-07-एफएम-6115) बरामद की गई।
घटना 26 जून 2026 की है, जब वादी अमित ने पिपलेश्वर मंदिर क्षेत्र से अपनी बाइक चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में थाना क्लेमेंटाउन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की जांच के आधार पर 27 जून को झील तिराहा के पास से आरोपी रूपक कुमार (26 वर्ष), निवासी बिहार, हाल निवासी क्लेमेंटाउन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत और पैसों की तंगी के चलते चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!