गोपाल गौशाला का गौ सम्मान जन-जागरण अभियान आज से, गांव-गांव पहुंचेगा रथ

देहरादून/छत्तीसगढ़। श्री गोपाल गौशाला नयापारा राजिम के तत्वावधान में आज रविवार से ’’गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान एवं गौ ग्राम जन-जागरण अभियान’’ का शुभारंभ होगा। सुबह 9रू30 बजे गौशाला परिसर में गौ माता की पूजा-अर्चना के बाद जन-जागरण रथ को रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गौसेवक शामिल होंगे।
रथ यात्रा नयापारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। नगर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह गौ माता का स्वागत और पूजन किया जाएगा। अभियान के तहत 28 जून से 2 जुलाई तक विभिन्न गांवों में पहुंचकर गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जनजागरूकता फैलाई जाएगी तथा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। गौशाला समिति ने क्षेत्रवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गौ संरक्षण के इस जनआंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
