आरएसएस राष्ट्रनिर्माण और समाज सेवा के लिए समर्पित संगठन: सुनील सैनी


देहरादून। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानकर कार्य करने वाला सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर कार्य करते हुए अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के संस्कार विकसित करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुनील सैनी ने कहा कि देशभर में संघ की 88 हजार से अधिक शाखाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!