उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बने बी.डी. सेमवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में बी.डी. सेमवाल निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं पुष्कर राज बहुगुणा महामंत्री और दिनेश प्रसाद गैरोला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। देहरादून जिला कार्यकारिणी में प्रदीप उनियाल जिलाध्यक्ष, आरती नौटियाल जिला मंत्री तथा जगमोहन सिंह चावला कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बी.डी. सेमवाल ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और लंबित मांगों, विशेषकर अवकाश नगदीकरण, के समाधान के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में निवर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
