राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, निकली भव्य तिरंगा यात्रा


हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में आर्य नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे एनसीसी छात्रों ने भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। महापौर किरण जैसल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय की शान और गौरव है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमर बलिदानियों को नमन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, युवा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!