पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार को भी सीज कर दिया।
27 जून 2026 को नरेंद्रनगर क्षेत्र में प्लासडा चौकी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चंडीगढ़ मार्का इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 10 पेटी (36 बोतलें एवं 336 पव्वे) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को पर्यटन क्षेत्रों में खपाने की योजना स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों में शोएब निवासी हरिद्वार और अनिल कुमार निवासी देहरादून शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस टीम में कई अधिकारी शामिल रहे।
