केदारनाथ यात्रा में घोड़े से गिरी महिला श्रद्धालु का सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हुई हरियाणा निवासी 44 वर्षीय महिला श्रद्धालु सुलेखा का एसडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचाव किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, छोड़ी क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को सुरक्षित गौरीकुंड बाजार पहुंचाया। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा घोड़ा-खच्चर से यात्रा करते समय सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
