नीट परीक्षा को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश, हेल्पलाइन भी जारी


चमोली। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जनपद के 262 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण, गोपेश्वर को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र तक सुगम पहुंच, पर्याप्त पार्किंग, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और जैमर सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को ट्रैफिक जाम या अन्य कारणों से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9411352136 और 7895500501 जारी किए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय से परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!