आबकारी विभाग ने बरामद की अवैध शराब


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो प्रतिष्ठानों से 14 बोतल, 23 अध्दे और 146 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद की गई। चारधाम यात्रा के मद्देनजर चलाए गए इस सघन जांच अभियान में संदिग्ध दुकानों और प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई। अवैध रूप से रखी गई शराब मिलने पर विभाग ने उसे कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!