केदारनाथ धाम में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर, केदारपुरी और आसपास के क्षेत्रों में बिखरे जूते-चप्पलों का सुव्यवस्थित प्रबंधन किया गया। अभियान में पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यात्रा मार्ग पर 240 से अधिक शौचालय, 600 से अधिक डस्टबिन तथा 410 पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कैरी मी बैक पॉलिसी भी लागू की गई है, जिसके तहत श्रद्धालु सूखा कचरा वापस लाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है।
