पुलिस ने युवाओं और नागरिकों को किया जागरूक


टिहरी। पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कीर्तिनगर के दुगड्डा और मुनि की रेती के शिवपुरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों और पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!