बौराडी में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का डीएम ने किया निरीक्षण


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को बौराडी क्षेत्र में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और खेल सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोर्ट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल अवसंरचना के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन युवाओं को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध कराने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!