सफाई कर्मियों के कल्याण को लेकर राज्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र सफाई कर्मी तक पहुंचाया जाए तथा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण संबंधी शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही वेतन, सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में महर्षि वाल्मीकि चौक निर्माण और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!