गणना प्रपत्रों के संकलन व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की समीक्षा बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक तीन दिन में बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने, प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत संकलन व डिजिटाइजेशन के लिए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!