रन फॉर योग में प्रतिभागियों ने लिया भाग

उत्तरकाशी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनेर खेल मैदान में ष्रन फॉर योगष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अतुल आनंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में नितिन कलूड़ा प्रथम, कन्हैया नेगी द्वितीय और नितिन रमोला तृतीय रहे। महिला वर्ग में शीतल रावत ने प्रथम, कल्पना पंवार ने द्वितीय तथा आरुषि नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
